ध्यान दे कहीं आप अनजान वीडियो कॉल के शिकार तो नही हो रहे है ?


ध्यान दे कहीं आप अनजान वीडियो कॉल के शिकार तो नही हो रहे है ? साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को फर्जी फेसबुक आईडी के द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले मित्र बनाया जा रहा फिर फेसबुक मैसेंजर या आप से आप का व्हाट्सएप नंबर लेकर कर वीडियो कॉल करके आप को अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और आप से भी अश्लील कार्य करने के लिए कहा जाता है फिर आप भी उसके बहकावे में आकर अश्लील कार्य करने लगते है । आप जो कुछ भी करते है, उसका वीडीयो बनाया जाता है । वीडियो बनाने के बाद आप को कॉल करके आपके रिश्तेदार/दोस्त या यूटूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पे वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे की माँग की जाती है । आपको भिन्न भिन्न अधिकारी (जैसे- सीबीआई अधिकारी, सीआईडी अधिकारी आदि) बनकर कॉल करते है जिससे घबराकर लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है, और मानसिक संतुलन खोकर गलत कदम उठा लेते हैं । समस्त जनपदवासियों से अपील है कि फेसबुक पर फर्जी फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार(एक्सेप्ट) न करें और फर्जी वीडियो कॉल के बहकावे में आकर कभी अश्लील हरकत न करें और न ही अनजान व्यक्ति को पैसा भेजें चाहे वो आपलोगो को कितना भी डराया या धमकाये ।

ऐसी अनजान कॉल से सतर्क रहे, सावधान रहें, सावधानी ही बचाव हैं ।

नोट- किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की घटना होने पर अपने नजदिकी पुलिस साहयता केन्द्र/पुलिस चौकी/ पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks