शिवम ने हाथ-पैर खोले और तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जाते समय तस्करों ने मोबाइल दे दिया था, लेकिन बाद में मोबाइल से सूचना न दे दे यह कहते एक तस्कर लौटा और फोन ले जाने लगा। इतने में शिवम ने हाथ-पैर खोले और तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। इसके बाद तीनों बंधन खोलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अफसरों के अलावा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। सुबह-सुबह होते-होते भीड़ इकह्वा हो गई। मौके से गोवंशों के अवशेष जेसीबी की मदद से दफना दिए गए। डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की रिपोर्ट 30 तस्करों के खिलाफ दर्ज की गई है।
जो लोग बंधक बनाए थे उन्होंने पूछताछ में कच्छा-बनियान पहने होने की बात कहीं है। यह भी हो सकता है कि खून के धब्बों से बचने को तस्करों ने कपड़े उतारे हों। -धनजंय कुशवाह, एएसपी