सात वार्डों में सभासद पद के लिए चुनाव होगा रोचक, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड है। वार्ड संख्या छह और 16 में निर्विरोध सभासद चुन लिए गए। शेष 23 वार्डों में नौ वार्ड है जहां पर चुनाव अधिक रोचक है। क्योंकि इन वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या दो और तीन ही है। ऐसे में चुनाव एक पर एक का हो गया है। हर प्रत्याशी अपनी-अपनी वादे कर मत के लिए अपील कर रहा है।
पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार के वार्डों में प्रत्याशी संख्या कम है। इस 25 वार्डों में मात्र 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड संख्या छह में और वार्ड 16 का चुनाव हो चुका है। यहां पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध सभासद चुन लिए गए। इनको प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए है। अब बचे हुए वार्डों में चुनाव रोचक हो गया है। जहां पर प्रत्याशियों की संख्या तीन है अथवा तीन से भी कम है। वहां पर चुनाव जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया गया है। कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पर पार्टी से टिकट मांगी गई थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। ऐसे में वह अपनी ही पार्टी प्रत्याशी के सामने की निर्दलीय खड़े होकर चुनाव लड़कर पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। दलीय प्रत्याशी अपने वोट के साथ अध्यक्ष पद के वोट के लिए भी प्रयास कर रहा है। इन वार्डों में पार्टी के बड़े-बड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हस्तक्षेप कर रहे है। इससे वार्ड के सभासद को सफलता मिल सके। बागी प्रत्याशी है वह भी अपने ही दल के दूसरे पदाधिकारियों से चुनाव प्रचार कर चुनाव में जीत का दावा कर रहा है। यही बागी दलीय प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बने हुए है।