कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के साथ शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के साथ शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान
एटा – कांग्रेस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही जोर शोर से प्रचार अभियान शुरू किया। कांग्रेश के प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 25 से सभासद प्रत्याशी शबनम बानो की भीड़ देखकर कांग्रेश तो गदगद हो ही गई अन्य दलों के प्रत्याशी भी रणनीति बदलने के लिए मजबूर हो गए हैं।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी के नेतृत्व में विनीत पाराशर, इरफान खान, सहित पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि इस बार कांग्रेश विपक्षी दलों को चौकाने वाला परिणाम देगी। पिछले कई चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन से जहां कार्यकर्ताओं में मायूसी आ गई थी। वही इस बार के नगर पालिका परिषद एटा के अध्यक्ष पद एवं सभासदों के चुनाव में पूरे उत्साह एवं भरोसे के साथ चुनाव में जुटी हुई है। डोर टू डोर का अभियान भी जारी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की विफलताओं का ढिंढोरा पीटा।एवं सपा सरकार की भी नीतियों को गलत बताया। भाजपा सरकार की डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार पर काग्रेंस जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि भाजपा के पास डबल और ट्रिपल इंजन तो हो सकते हैं। जो स्टार्ट होने के बाद धूँआ देते नजर आते हैं। मगर इंजन के पीछे जो डिब्बे होते हैं।वह नहीं है। डिब्बों में विकास, शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई,सहित तमाम जनता की समस्याएं होती हैं। जिन्हें सरकार ढोने का काम करती है। लेकिन भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की तो बात कर रही है।लेकिन जनता की समस्याओं के निवारण लिए उसमें एक भी डिब्बा नहीं है। और भी कई मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ जोर शोर से अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान को लगातार जारी रखेगी। इसी के साथ मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए पुरजोर प्रयास किया।
ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,विनीत पारासर बाल्मीकी शहर अध्यक्ष,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट पीसीसी, आदर्श मिश्रा डेनी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस , गुंजन मिश्रा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र एटा,सुभाष सागर पूर्व सभासद,भोला गुप्ता शहर उपाध्यक्ष, देवेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार,मधुरकान्त सिंह कश्यप ,चांद अली,हिरा पारासर,संजीव गुप्ता, सुल्तान अब्बास अली आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks