दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा


आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई।*
दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
खैराबाद सीतापुर विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के कार्यालय के सभागार में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह के द्वारा की गई।
जिसमें जिले के समस्त ब्लॉकों से आए हुए दिव्यांग जन उपस्थित रहे। आये हुए सभी दिव्यांग भाई बहनों की समस्या ध्यानपूर्वक सुना और कहा सभी समास्याओं पर विचार विमर्श कर जल्द जल्द से समाधान कराया जाएगा । राष्ट्रीय महासचिव बिंदू मौर्या ने कहा हमारी टीम के द्वारा ब्लॉक व तहसील स्तर पर जन चौपाल के माध्यम से दिव्यांगों को जोड़ने का काम फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है जन चौपाल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को संगठित करके उनके उत्थान हेतु कार्य करना।
विजय पाल, सलाहकार प्रदीप कुमार मौर्य, सुशील कुमार, अजय कुमार, हरिलाल, रामकिशोर प्रजापति,सलीम, कालिंद्री, मानसी, रामू, ,अनुज, गुड्डू, शिवपाल, हरिलाल आदि सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks