
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संगम लाल मिश्रा के नेतृव में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0स0 87/2023 धारा 147,148,149,302 भादवि की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त मौहम्मद जुनैद उर्फ सवलू पुत्र हारून (बडे) नि0 उसहैत थाना कोतवाली उसैत जिला बदांयू हाल पता मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा व एक अभियुक्ता निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा को दिनांक 01.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर सावालात अड्डा थाना सकीट के पास से समय करीब 16.31 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- मौहम्मद जुनैद उर्फ सवलू पुत्र हारून (बडे) नि0 उसहैत थाना कोतवाली उसैत जिला बदांयू हाल पता मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा
- एक अभियुक्ता निवासी मौहल्ला काजी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष अनुज चौहान
2.का0 सचिन चौधरी
3.का0 बिजेन्द्र सिंह
4.म0का0 अंजू सैनी