भाजपा की विकास रथ यात्रा ने किया नगर में भ्रमण कर प्रत्याशी के लिऐ मागें वोट

( नगर भ्रमण के बाद सोरों के लिए रवाना हो गई रथ यात्रा )

कासगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा शुरु की गई विकास रथ यात्रा ने सोमवार को कासगंज में भ्रमण किया। पार्टी प्रत्याशी के कार्यालय से मुख्य बाजार में होते हुए यात्रा सोरों गेट पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान रथ यात्रा पर सवार अतिथियों ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा की विकास रथ यात्रा ने सोमवार को नदरई की ओर से कासगंज शहर में प्रवेश किया। करीब साढ़े 11 बजे शहर में मालगोदाम चौराहा स्थित पार्टी प्रत्याशी के कार्यालय से रथ यात्रा का भ्रमण शुरु हुआ। विकास रथ यात्रा गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, आंबेडकर पार्क से गुजरते हुए सोरों के लिए रवाना हो गई। विकास रथ यात्रा ने साढ़े ग्यारह बजे कासगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रवेश किया। रथ यात्रा का मुख्य बाजार में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रथ यात्रा पर सवार अतिथियों में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, चेयरमैन प्रत्याशी मीना माहेश्वरी, शरद गुप्ता ने शहरवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, गौरीशंकर शर्मा, अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह बघेल, शिव कुमार भारद्वाज, कौशल साहू, डा. बीडी राना, राजेंद्र बौहरे, राकेश अग्रवाल, रामनिवास राजपूत, उत्तमचंद्र पाथरे, केपी सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह, योगेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, बबलू ठाकुर, मुकेश वाष्र्णेय, मनमोहन पल्तानी, सुनील शर्मा, संजय मूना, विजय लक्ष्मी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, रानू वर्मा, सुबोध भारद्वाज, हरी सिंह बघेल, श्यामू यादव, नीरज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks