गैर जनपद में चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुई


जनपद एटा

गैर जनपद में चुनाव कराने के लिए जिले से रवाना हुई पुलिस टीम आज दिनांक 01.05.2023 को निकाय चुनाव के लिए रिजर्व पुलिस लाइन एटा से ब्रीफिंग के बाद गैर जनपद में मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स को जनपद से रवाना किया गया। पहले चरण में दिनांक 04.05.2023 को जनपदीय पुलिस फोर्स आगरा तथा फिरोजाबाद जनपद में चुनाव कराएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी पुलिस कर्मियों को वाहनों पर बैठाने के बाद रवाना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पार्टियों को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हॉल में सभी को एकत्र कर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया। अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने की हिदायत दी, जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरीके से निर्वहन करने के लिए आदेशित किया। पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह एवं चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks