
भारत की जी-20 की अध्यक्षता में विज्ञान-20 समूह की बैठक आज लक्षद्वीप में शुरू होगी।
सभी राज्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढावा देने के लिए अब केवल अपना ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस मनायेंगे। गुजरात और महाराष्ट्र का स्थापना दिवस आज।
भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जनता दल सेक्युलर और अन्य ने चुनाव प्रचार तेज किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की यात्रा पर आज मालदीप पहुंचेंगे।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया।
आईपीएल क्रिकेट में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की एक सौवीं कड़ी को करोड़ों लोगों ने सुना। ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुनने के लिए देश और विदेशों में विशेष व्यवस्था।
प्रधानमंत्री ने कहा – मन की बात कार्यक्रम देश के नागरिकों के हित और सकारात्मकता का उत्सव बना।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और जनता दल सेक्युलर के वरिष्ठ नेताओं का प्रचार अभियान तेज।
मौसम विभाग का आगामी कुछ दिनों में देश के अनेक स्थानों पर तेज वर्षा और ओले पड़ने का पूर्वानुमान।
सात्विक साइराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुबई बैंडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा।