बीजेपी जिलाध्यक्ष सन्दीप जैन से स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने बाले 2 गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर व देहात पुलिस तथा एसओजी टीम द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष सन्दीप जैन से स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रकाश में आए पिता-पुत्र 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, आरोपियों ने चचेरे भाई से बदला लेने के उद्देश्य से भेजा था फर्जी धमकी भरा पत्र।

घटना का विवरण –
दिनांक 30.04.2023 को वादी श्री संदीप जैन (एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) पुत्र श्री बिट्टनलाल जैन निवासी कैलाशगंज थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 29.04.2023 को समय करीब 04.30 बजे स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त एक पत्र में उनसे 01 करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी गयी है तथा न देने पर वादी व वादी के परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी गई है, इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 311/2023 धारा 386, 506 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण –
दिनांक 01.05.2023 को थाना कोतवाली नगर व देहात पुलिस तथा एसओजी टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों भूपेन्द्र यादव पुत्र जयपाल सिंह निवासी घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा व धन्नजंय यादव पुत्र भूपेन्द्र यादव निवासी घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा को घिलौआ तिराहे के पास से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –

  1. भूपेन्द्र यादव पुत्र जयपाल सिंह निवासी घिलौआ कोतवाली देहात एटा (उम्र करीब 50 वर्ष)
  2. धनजंय यादव पुत्र भूपेन्द्र यादव निवासी घिलौआ कोतवाली देहात एटा (उम्र करीब 19 वर्ष) महत्वपूर्ण बिंदु –
    1. अभियुक्त धनंजय एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ से एलएलबी का प्रथम वर्ष का छात्र है तथा आरोपी भूपेन्द्र यादव जनपद अलीगढ़ में गन्ना विभाग में कैन सुपरवाइजर के पद पर तैनात है।
    2. करीब एक वर्ष पूर्व कुलदीप जो आरोपी भूपेन्द्र का चचेरा भाई है उसने आरोपी भूपेन्द्र से 6000 रुपये उधार लिए थे और बदले में गेहूँ देने को कहा था।
    3. एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब कुलदीप ने न तो गेहूँ दिये और न ही भूपेंद्र के पैसे वापस किये, तो भूपेंद्र ने इस बारे में कुलदीप के भाई सुमित तथा मोनू से गेंहूँ माँगे तो उन लोगों द्वारा भी अभियुक्त भूपेंद्र उसके साथ अभद्रता की गई।
    4. इसी अभद्रता तथा बेइज्जती का बदला लेने के लिए भूपेंद्र ने योजना बनाई और अपने हस्तलेख में दिनांक 29.04.2023 को प्रधान डाकघर एटा से अपने पुत्र धनंजय यादव से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संदीप जैन को एक धमकी भरा पत्र लिखा इस धमकी भरे पत्र को भूपेन्द्र ने सुमित उर्फ शिवा, मोनू यादव व कुलदीप के नाम से लिखा। बरामदगी –
  3. स्पीड पोस्ट की रसीद
  4. डायरी (जिसमें पत्र लिखा गया था) गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल – कोतवाली नगर पुलिस –
  5. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह कोतवाली नगर एटा
  6. व.उ.नि. श्री जयवीर सिंह थाना कोतवाली नगर एटा
  7. उ.नि. अनुरूद्ध सिंह थाना कोतवाली नगर
  8. उ.नि. श्री रितेश ठाकुर कोतवाली नगर
  9. है.का. पुष्पेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर
  10. का. अकित मावी थाना कोतवाली नगर एटा
  11. का. राहुल कुमार कोतवाली नगर एटा थाना कोतवाली देहात पुलिस –
  12. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार कोतवाली देहात एटा
  13. उ.नि. श्री अश्वनी सिह लिप्टन चैकी इंचार्ज कोतवाली देहात एसओजी टीम –
  14. निरीक्षक श्री शम्भूनाथ सिंह प्रभारी एसओजी एटा
  15. उ.नि. श्री नितिन एसओजी टीम
  16. है.का. सुखवीर यादव एसओजी एटा
  17. है.का. विष्णु एसओजी टीम एटा
  18. का. उमंग चैधरी एसओजी एटा
  19. है.का. रियाज खाँ एसओजी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks