जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित,

जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जनपद में रविवार को भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। 31 स्वास्थ्य इकाइयों पर लगे मेले में 42 चिकित्सक व 153 पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। मेले में कुल 1200 रोगी दवाओं के लिए पहुंचे।

इनमें 488 पुरुष, 526 महिला व 186 बच्चे शामिल रहे। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि मेले में लगी कोविड हेल्प डेस्क पर 218 लोगों की कोविड की जांच की गई। 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए।

इसके अलावा बुखार के 60 संदिग्ध रोगी पहुंचे। नौ लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इसके अलावा डायबिटीज के 16, संदिग्ध टीबी रोगी एक, आठ ब्लड प्रेशर, 35 एएनसी के रोगी शामिल रहे। इन रोगियों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर किया गया है।

जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला
कासगंज। जनपद में कोविड संक्रमण की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत रविवार को एक और रोगी सामने आया। गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के एक व्यक्ति की रिपोर्ट में कोविड संक्रमण से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि रविवार को मिले कोविड संक्रमित बस्तर गांव के ग्रामीण को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। उन्होने बताया कि अब जिले में कोविड संक्रमित के सक्रिय मरीजों की संख्या तीन रह गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को टीमों ने 382 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। इनमें एंटीजन के 181, आरटीपीसीआर के 181 सैंपल शामिल हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks