बसें न मिलने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा

बसें न मिलने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । रविवार को लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की कमी बनी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्ढे पर काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद भी बसें न मिलने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

रोडवेज बसों में यात्रियों को टिकट बनाकर देने के काम आने वाली ईटी मशीनों का साफ्टवेयर फेल होने के कारण रविवार को एटा डिपो की लोकल रूट पर चलने वाली छह अनुबंधित बसें दिनभर खड़ी रही। इसके खड़े रहने का मुख्य कारण रहा कि अनुबंधित बसों के अधिकांश परिचालक यात्रियों को मैनुअल टिकट देना नहीं चाहते। गलत टिकट काटने के डर से उन बसों के परिचालक ड्यूटी पर ही नहीं आए। इसके साथ ही पांच अनुबंधित बसों का अनुबंध रिनुअल न होने के कारण वह भी बस स्टैंड परिसर में खड़ी रहीं। वहीं 25 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजने से पहले उनकी दिनभर वर्कशॉप में मरम्मत चलती रही। डिपो की कुल 126 बसों में से 36 बसें संचालित न होने से सर्वाधिक परेशानी आगरा, कासगंज, बरेली, बदायूं, अलीगंज, गंजडुंडवारा आदि लोकल रूट की सवारियों को उठानी पड़ी। बसों की कमी के चलते बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक लोकल रूट की सवारियों की भीड़ लगी रही।

आज तीन नई अनुबंधित और एक बढ़ जाएगी एसी बसएटा। रविवार को एटा डिपो एआरएम ने बताया कि सोमवार को एटा डिपो में तीन नई अनबुंधित बसें बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही एक एसी बस भी अलीगढ़ से एटा डिपो में भेजी गई है। अनुबंधित बसें एटा-आगरा और एसी बस एटा-दिल्ली के मध्य संचालित कराई जाएगी। एटा डिपो में अब कुल 140 बसें हो जाएगी।

आज 25 बसें जाएगी चुनाव ड्यूटी में

एटा। एटा डिपो एआरएम ने बताया कि सोमवार को यानी आज डिपो की 19 बसें आगरा और छह बसें फिरोजाबाद चुनावी कार्यों के लिए भेजी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks