
एटा~ शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा किया गया वाहनों का निस्तारण।
शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर थाना सकरौली पुलिस द्वारा अपर उपजिलाधिकारी एटा श्री रामनयन, क्षेत्राधिकारी जलसेर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 30.04.2023 को कुल 09 वाहन (01 कार, 01 मैक्स पिक अप तथा 07 मोटर साइकिल) की नीलामी कराई गई, वाहनों को नीलामी के दौरान 1,32,800 रुपये (एक लाख बत्तीस हजार आठ सौ रुपये) में गोपाल इंटरप्रिसेर्स स्क्रैप ङीलर के श्री गोपाल पुत्र श्री छविनाथ सिंह निवासी देवी रोड, मैनपुरी द्वारा सर्वोच्च बोली लगाकर खरीद लिया गया है। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई गई, नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जाएगा।