पेपर देकर लौटते समय गाड़ी में बैठाकर दुष्कर्म किया

पेपर देकर लौटते समय गाड़ी में बैठाकर दुष्कर्म किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 फरवरी को पेपर देने के लिए आगरा स्थित एक कॉलेज गई थी। पेपर देकर लौटते समय रास्ते में हरिपाल सिंह निवासी फरसौली अलीगंज गाड़ी लेकर खड़ा था। उसने गांव तक छोड़ने की बात कही। पीड़िता गाड़ी में बैठ गई। इसमें दो अज्ञात लोग पहले से बैठे थे।

आरोपी गाड़ी को गांव न ले जाकर दूसरी जगह ले गए। तमंचे के बल पर छेड़खानी की। इतना ही नहीं, शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपियों ने अश्लील फोटो खींच लिए। साथ ही वीडियो भी बना ली। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता काफी सहम गई। 23 फरवरी को पीड़िता की शादी जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज इलाके के एक व्यक्ति के साथ हो गई। आरोपी हरिपाल उसे ज्यादा परेशान करने लगा।

पति को मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। बात न मानने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया और पति के पास भेज दिया है। आरोप है कि हरिपाल का बेटा बृजेश समझौते का दबाव बनाता था। मामले की शिकायत सीओ से की गई। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पिता-पुत्र, दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएचओ प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks