नाबालिग से दुराचार ,सात वर्ष का कठोर कारावास एवं पचास हजार अर्थ दंड

नाबालिग से दुराचार ,सात वर्ष का कठोर कारावास एवं पचास हजार अर्थ दंड।
कासगंज,जनपदीय पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के चलते कासगंज न्यायालय द्वारा थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत ग्राम धबरा निवासी मुअसं ५९/२०१८ भादंवि की धारा ३६३/३६६/३७६ व३/४ पोक्सो एक्ट के आरोपी जसवीर पुत्र सोरन सिंह को सात वर्ष का कठोर कारावास व पचास हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित करना बताया जाता है । एक अन्य आरोपी थाना गंजडुंडवारा के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में मुअसं ३६६/२३ भादंवि की धारा ३६३/३६६/३७६ व ५/६ के अभियुक्त अरमान पुत्र रिजवान ग्राम गढका को भी गंजडुंडवारा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने का समाचार है ,जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना बताया जाता है।
डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks