संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर दिए गए आवश्यक निर्देश

संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर दिए गए आवश्यक निर्देश।
कासगंज,नगर निकाय चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाने व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अन्तर्गत संवेदनशील / अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर जाकर सघन निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।
पुलिस मुठभेड़ में ,दस हजार का इनामी घायल: गिरफ्तार।
थाना अमांपुर के अन्तर्गत अपराधों की रोकथाम के क्रम में चलाए जा रहे अभियान और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में गश्त के दौरान अमांपुर पुलिस व एस ओ जी टीम के संयुक्त प्रयास से चार माह से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्यवाही में दाहिने पैर में गोली लगी , जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध मे मुअसं १०२/२३ भादंवि की धारा ३०७/४११/४१४ , पुलिस मुठभेड़ में एवं ३/२५/२७ आर्म्स एक्ट में पंजीकृत किया गया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि उक्त बदमाश काले उर्फ पाले पुत्र रिसाल खां निवासी सहबाज पुर थाना निधौली कलां जनपद एटा पर १०,००० का इनाम घोषित थाना तथा उसके पास से एक अवैध तमंचा ३१५ बोर , तीन खोखा कारतूस , एक चोरी की बिना नम्बर की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार अभियुक्त पर थाना अमांपुर के अन्तर्गत मुअसं ६८/२३ भादंवि की धारा २/३ गैंगस्टर एक्ट सहित जनपद हाथरस के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks