जानकी नवमी महोत्सव मनाया गया

धनबाद
सिंदरी (घनबाद):-29अप्रैल । विद्यापति परिषद सिन्दरी में जानकी नवमी महोत्सव मनाया गया। मिथिलांचल में इस दिन को अति पावन माना जाता है। इसी दिन माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था। आज सुबह से ही जानकी मंदिर सिन्दरी में माता सीता का विधिवत श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंडित भास्कर झा द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा तथा झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रहे। दोनों ने माता सीता की पूजा अर्चना की और पुष्पांजली अर्पित किया। इसके बाद मिथिला प्रतीक ध्वज फहराया गया। दोनों विधायकों ने उपस्थित लोगों को जानकी नवमी की बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यापति परिषद के महासचिव चंद्रशेखर झा, सचिव हेमंत ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ भास्कर झा तथा राजगोविन्द झा, अरूण झा, दिलीप झा, संगीत ठाकुर,रूपक ठाकुर, विनोद झा, महेंद्र झा, लाल कांत झा, अभिराम मिश्रा, जयकांत, संतोष ठाकुर लक्ष्मी राउतआदि ने सक्रिय भूमिका निभाकर इसे सफल बनाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks