
एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा किया गया लावारिस वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.04.2023 को थाना मलावन एटा पर क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संगम मिश्रा एंवम नायब तहसीलदार सदर एटा श्री विक्रम सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना मलावन एटा देवेन्द्र नाथ मिश्र के नेतृत्व में *कुल 13 वाहनो (12 मोटरसाईकिल व 01 स्कूटर)* की नीलामी करायी गयी । वाहनो को नीलामी के दौरान 85000/= रुपये ( पच्चासी हजार रुपये मात्र) में न्यू गुप्ता बैट्ररी हाऊस के मालिक श्री सौरभ गुप्ता पुत्र श्री मुकेश गुप्ता नि0 सहावर रोड पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा ने सर्वोच्य बोली लगाकर लावारिस वाहनो को खरीद लिया गया है । नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।