
एटा,परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र में आज दिनांक 29/04/2023 को आज आपसी मतभेदों के कारण टुटने की कगार पर दो परिवारों को समझा कर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी सर्वेश पुत्री कमलेश कुमार निवासी मोहल्ला कंम्बोह कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा
प्रतिवादी नीशू पुत्र रमेश चंद्र वर्मा निवासी रोहिना सिंहपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में उक्त दोनों परिवारों की पत्रावली प्रचलित थीं, दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो वे अपनी पिछले गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला, वशिष्ठ, सहित पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा मौजूद रहे।