नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
मतदान दिवस 11 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

एटा, 29 अप्रैल 2023 (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने मा0 राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सूचित किया है कि मा0 आयोग की अधिसूचना के द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में अवस्थित 04-नगर पालिका परिषद् एवं 06-नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सदस्यों का निर्वाचन द्वितीय चरण में 11 मई 2023 को होना है।
मा0 आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान करने हेतु जनपद के समस्त विभागों, विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों तथा अर्द्धशासकीय विभागों के सभी कर्मचारी, जो जनपद के निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस 11 मई 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।