
कैम्पियरगंज, गोरखपुर।भष्ट्राचार के विरुद्ध चलाये जा रहे अधिवक्ता संघ का आंदोलन तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण तक जारी रखने का निर्णय बार सभागार में अधिवक्ताओ की बैठक में लिया गया। बार अध्यक्ष के सदन में लिये गए निर्णय के क्रम में आज अधिवक्ताओ की कलमबंद हड़ताल होने से कार्य पूरी तरह बाधित हो गया।सभी लेखक,मुंशी का भी कार्य पूरी तरह से ठप्प रहा।आज अधिवक्ताओ ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन कर लड़ाई को अंतिम गति देने का निर्णय लेते हुए 13 मई 23 तक अनवरत कार्य वहिष्कार जारी रखने की बात कही।तथा यह भी निर्णय लिया कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिले के सभी अधिवक्ता संघो को तहसील परिसर में आयोजित होने वाले महा संग्राम सम्मेलन में आने का व पूर्ण सहयोग हेतु बार पदाधिकारी सभी तहसीलों व जिला मुख्यालय पर स्थित संघो के पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें निमंत्रण सौपेंगे।सभागार में सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।सनद रहे कल अधिवक्ता व तहसील प्रशासन व कर्मी आमने सामने आ गए थे जिससे तनाव और बढ़ गया।