प्रदेश की जिला अदालतों में काम कर रहे 994 न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण कर दिया

प्रयागराज……इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदेश की जिला अदालतों में काम कर रहे 994 न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानांतरित होने वाले न्यायिक अफसरों में एडीजे और मजिस्ट्रेट दोनों शामिल हैं।उप महानिबंधक सतीश कुमार पुष्कर की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के 567 और बाकी 427 एडीजे स्तर के अफसर शामिल हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई यह दूसरी स्थानांतरण सूची है। हफ्ते भर पहले वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी की गई थी। न्यायिक अफसरों को 28 अप्रैल तक अपना प्रभार सौंप देना था। यह स्थानांतरण प्रदेश की सभी जिला अदालतों से हुआ है।इलाहाबाद जिला न्यायालय में तैनात एडीजे आलोक कुमार श्रीवास्तव को इटावा, शाहजहांपुर में तैनात एडीजे सिद्धार्थ कुमार को इलाहाबाद, फतेहपुर में तैनात एडीजे अपर्णा त्रिपाठी को इलाहाबाद, इलाहाबाद में तैनात एडीजे निशा झा को सिद्धार्थनगर, एडीजे अनिता प्रथम को मैनपुरी से इलाहाबाद, एडीजे मनीष निगम को इलाहाबाद जिला न्यायालय से कुशीनगर/पडरौना, इलाहाबाद में तैनात एडीजे अतीकउद्दीन को औरैया, हरेंद्रनाथ को कन्नौज, एडीजे सीताराम को प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर, एडीजे सुनीता सिंह नागौर को फतेहपुर से प्रतापगढ़, एडीजे अलका भारती को प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर तैनात किया गया है। इसी तरह एडीजे शिरीन जैदी को इटावा से कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks