महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करने का प्रयास किया तो उसके साथ जोरजबरदस्ती की

महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करने का प्रयास किया तो उसके साथ जोरजबरदस्ती की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अमांपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से मेठ का फार्म भरने के नाम पर बुलाकर कमरे कमरे में ले जाकर सचिव द्वारा छेड़छाड़ की गई। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपी सचिव ने गाली गलौज कर उसे डराया धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद सचिव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमांपुर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट एक गांव की विधवा महिला ने बताया है कि वह गत 25 जनवरी को फार्म भरने के लिए गई थी। मेठ का फार्म भरवाने के लिए वह सचिव शिवकपूर आदर्श के पास गई। आरोप है कि सचिव ने एक कमरे में बैठकर फार्म पूर्ण करने की बात कही और कमरे में उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला मेठ बनाने के लिए उसने अन्य शर्त भी रख दी।

जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करने का प्रयास किया तो उसके साथ जोरजबरदस्ती करते हुए गाली गलौज की और डराया धमकाया। उसकी चीखपुकार की आवाज सुनकर ब्लॉक में मौजूद अन्य लोग पहुंच गए, इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी सचिव चला गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सचिव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks