
सांगली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन सैनिक फोरम महाराष्ट्र राज्य का एक दिवसीय राज्य महा अधिवेशन जिला सांगली में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी, सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री श्री मुकेश महाराज जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जयसवाल जी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही एवं विशिष्ट वक्ता गण मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश राज्य डिप्टी चेयरमैन राम जनम सिंह चौहान जी, केंद्रीय करियर काउंसलर एवं विंध्याचल मंडल प्रमुख महासचिव सत्यदेव पांडे जी, कृषि प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र मैनेजमेंट प्रभारी राजेंद्र वाघ जी सहित कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आए हुए पूर्व सैनिकों एवं बलिदानी सैनिकों के परिवार जनों एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सांगली जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सैनिक अधिकारी गणों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए दिया गया उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के ग्यारह विभागीय संगठनों का भी विस्तार संपूर्ण भारत वर्ष में हो रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन सैनिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब झाबरे जी को कमान सौंपी गई आज उनके नेतृत्व में माजीसा का कार्यक्रम सफल रहा।
बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के संस्थापक कमेटी के सदस्य महाराष्ट्र राज्य के मैनेजमेंट प्रभारी राजेंद्र वाघ जी के कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र में भारतीय मीडिया फाउंडेशन आज एक ब्रांड संगठन के रूप में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह देश के प्रत्येक राज्यों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संगठन को विस्तार देने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़े हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभागीय संगठनों के मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर पूरे देश में एक बड़ा महा क्रांति किया जाएगा।
सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री श्री मुकेश महाराज जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का यह कारवां रुकेगा नहीं इसके लिए संस्थापक जी के नेतृत्व में हम लोगों का कारवां निकल पड़ा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी एवं उनके सुरक्षा के सवाल पर इसके साथ साथ अपने सभी विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों के हक अधिकारों सैनिक फोरम के सभी सैनिक साथियों के अधिकारों के सवाल पर निर्णायक जंग लड़ने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र राज्य के मैनेजमेंट प्रभारी कृषि प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने ललकारते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्य में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लोगों तथा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं शेतकरी किसान भाइयों मजदूर भाइयों के अधिकारों को लेकर शुरू से लड़ाई लड़ता रहा हूं आगे अपने जीवन के अंतिम सांस तक इस लड़ाई को जारी रखूंगा महाराष्ट्र में उसी के ऊपर शोषण अत्याचार नहीं होने दूंगा इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष का संकल्प लेता हूं।
महा अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी, मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी एवं केंद्रीय कैरियर काउंसलर सत्यदेव पांडे जी ने ललकारते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन संपूर्ण भारत में संगठन को विस्तारित कर रहा है आने वाले दिनों में देश के सभी राज्यों में बड़ी बड़ी रैलियां एवं सभाओं के कार्यक्रम का रणनीति बनाया गया है देश के सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं व किसान मजदूर एवं सैनिकों पूर्व सैनिकों को एक मंच पर संगठित किया जाएगा।
श्री अविनाश रंजन कहां कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का विभागीय संगठन सभी क्षेत्रों में संगठन को तैयार करने में लगी है महिला सेल, यूथ विंग, अधिवक्ता फोरम, बॉलीवुड फोरम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, डिजिटल मीडिया सेल, सांस्कृतिक फोरम, किसान एवं मजदूर फोरम, चिकित्सा फोरम, उद्योग फोरम आदि संगठनों का विस्तार बड़े ही तीव्रता के साथ किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन सैनिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब झाबरे जी ने कहां की सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर है और रहेगा उन्होंने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के प्रत्येक समस्याओं को उठाया जाएगा किसी भी कीमत पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिले एवं राज्यों में चलने वाले सभी छोटे-छोटे सैनिक संगठनों को एक मंच पर लाने का यह अभियान भारतीय मीडिया फाउंडेशन सैनिक फोरम के द्वारा किया जा रहा है।