चोलापुर ब्लाक में चला नवीन नामांकन का महा अभियान।
ईट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों पर केंद्रित रहा अभियान।
शिक्षकों ने मजदूरों के बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु किया प्रेरित।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अरविन्द कुमार पाठक के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हर बच्चे का स्कूलो मे नामांकन सुनिश्चित करने तथा परिषदीय विद्यालयो मे अधिक से अधिक नामांकन करने की दृष्टि से चोलापुर ब्लॉक के सभी ईंट भट्ठों में काम करने वालों मजदूरों के बच्चो का नामांकन करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान मे गांव के प्रत्येक ईंट भट्ठों, बस्ती व प्रत्येक घर तक शिक्षको ने संपर्क कर बच्चो का नामांकन किया। हर बार की तरह इस बार भी ईट भट्ठे मलिन बस्ती आदि के श्रमिक वर्ग के बच्चो के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया गया।
नामांकन महा अभियान खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश कुमार राय के नेतृत्व में चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी के साथ संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश ने अभियान के दौरान तमाम ईंट भट्ठों पर जाकर ईट भट्ठो में काम करने वाले मजदूरो से मिलकर उनके बच्चो के नामांकन कराकर विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश कुमार राय ने भट्ठों मे काम करने वाले मजदूरों के समूह को बेसिक शिक्षा विभाग मे आये परिवर्तन तथा विगत दिनो मे प्राप्त उपलब्धियो के विषय मे बताया तथा अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित करते हुआ कहा कि परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयो से किसी मामले मे पीछे नही है यहां हर सुविधाये उपलब्ध है। संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयो मे आये बदलाव तथा उच्च स्तरीय व्यवस्थाओ के विषय मे विस्तार से बताया। इस दौरान अभिभावको व बच्चों में सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने के प्रति उत्साह देखा गया। इस अभियान मे कई बच्चो का नामांकन विद्यालय मे किया गया।
नामांकन अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी ब्लाक चोलापुर ब्रजेश कुमार राय संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश बृभूषण सिंह अनिल सिंह पंकज सिंह अखिलेश यादव आदि लोगों ने चोलापुर ब्लॉक के कई ईट भट्ठों में भ्रमण कर नामांकन अभियान मे सहयोग दिया।