भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपंन

कासगंज। शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी धर्मशाला में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन के शुभारंभ की औपचारिकताएं मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्जवलित कर पूरी कीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें। इस दौरान मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंढीर, रमेश साहू, अशोक सिसोदिया, मीना माहेश्वरी, नीरज शर्मा, राजेंद्र बौहरे, शरद गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संचालक मनोज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कौशल साहू, प्रवेंद्र सिंह राना, शिव कुमार भारद्वाज, अनुरोध प्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, डा. खूब सिंह, शांतनु चौधरी, विजय लक्ष्मी कश्यप, स्नेहलता शर्मा, अमित गुप्ता बाबा, सुनील पांडेय, हरी सिंह बघेल, उत्तमचंद्र पाथरे, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks