समान विचारधारा वाले सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं आजाद उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा समर्थन

*नगर निकाय के चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं*।
  *समान विचारधारा वाले सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं आजाद उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा समर्थन*।

महाराष्ट्र सांगली ब्यूरो कार्यालय —भारतीय मीडिया फाऊंडेशन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संगठन की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक रुप से किसी भी प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा नहीं की गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के  अध्यक्ष केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी एवं संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने सत्ता में रहकर कभी भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए परिवहन कर्मियों एवं चालकों और किसी भी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के अधिकारों के सवाल पर कोई भी ठोस कार्य नहीं किया है।
सिर्फ वोट की राजनीति की हैं।
इन लोगों के द्वारा जारी घोषणापत्र में पत्रकार समाजिक कार्यकर्ताओं चालकों  के लिए कोई भी ठोस घोषणाएं नहीं होती।
सिर्फ वोट के लिए कुछ उम्मीदवारों के द्वारा मौखिक घोषणाएं की जाती है।
ऐसे में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने और भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार के लोगों के द्वारा सही प्रत्याशी का चयन किया जाएगा अन्यथा नेगेटिव मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।
‌ उन्होंने सभी भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विभागीय संगठन जैसे यूथ विंग , महिला सेल, परिवहन फोरम सांस्कृतिक फोरम आदि सभी अपने विभागीय संगठनों को निर्देशित किया है कि आप सभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे अपने इस अभियान को राजनीतिकरण का शिकार नहीं होने दे किसी भी कीमत पर आपको राजनीतिक लकवे का शिकार नहीं होना है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन देश में अच्छा राजनेता बनाएगा और अच्छे लोगों को सहयोग और समर्थन देगा इसके लिए गहन विचार विमर्श करके  इमानदार आजाद उम्मीदवार को चुनाव मैदान में समर्थन किया जा सकता है।
इसके लिए सभी संगठन के मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी जिले में बैठक का आयोजन करके निर्णय लें।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन का कोई भी विभागीय संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार को या अन्य किसी भी उम्मीदवार को भी किसी प्रकार का अपने समर्थन की घोषणा नहीं किया है इस तरह के अफवाहों से सावधान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks