
सुबह से शाम तक भाजपा वाले महिला सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और इन महिला खिलाडियों ने जिस भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया उससे सवाल कर सके इतनी हिम्मत मोदीजी और योगी जी व अन्य किसी नेता में नहीं है क्या सभी ब्रजभूषण सिंह से डरते हैं
दिल्ली जंतर-मंतर पर कई दिनों से महिला खिलाड़ी व कुश्ती पहलवान फिर से धरने पर लौट आए हैं। ये लोग भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध जताने के लिए एकजुट हुए हैं। इनमें बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवान शामिल हैं। इसी बीच रेसलर विनेश फोगाट ने एक तस्वीर शेयर की है ।।