चोलापुर ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतो मे चला नामांकन महा अभियान।
स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु ईट भट्ठो मलिन बस्तियो व आंगनबाड़ी केंद्रो आदि पर चला विशेष नामांकन अभियान।
अभियान मे शिक्षको ने किया वृहद् नामांकन।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा अरविन्द कुमार पाठक के निर्देशन मे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हर बच्चे का स्कूलो मे नामांकन सुनिश्चित करने तथा परिषदीय विद्यालयो मे अधिक से अधिक नामांकन करने की दृष्टि से 24 व 25 अप्रैल को चोलापुर के सभी ग्राम सभा मे नामांकन महा अभियान चलाया गया। इस अभियान मे गांव के प्रत्येक बस्ती व प्रत्येक घर तक शिक्षको ने संपर्क कर बच्चो का नामांकन किया। हर बार की तरह इस बार भी ईट भट्ठे मलिन बस्ती आदि के श्रमिक वर्ग के बच्चो के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी क्रम मे कम्पोजिट विद्यालय चोलापुर पर नामांकन महा
अभियान खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश राय के दिशा-निर्देश मे तथा राज्य संदर्भ समूह सदस्य डा कुंवर भगत सिंह संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश व प्रधानाध्यापक लालजी के नेतृत्व मे चलाया गया। अभियान के दौरान घर घर संपर्क किया गया जिसमे ईट भट्ठो पर कार्य करने वाले मजदूरो के बच्चो के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस दौरान राज्य संदर्भ समूह सदस्य डा कुवर भगत सिंह ने गाव मे उपस्थित अभिभावको व जन प्रतिनिधियो के समूह को बेसिक शिक्षा विभाग मे आये परिवर्तन तथा विगत दिनो मे प्राप्त उपलब्धियो के विषय मे बताया तथा अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित करते हुआ कहा कि आज परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयो से किसी मामले मे पीछे नही है यहा हर सुविधाये उपलब्ध है। संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयो मे आये बदलाव तथा उच्च स्तरीय व्यवस्थाओ के विषय मे विस्तार से बताया। इस दौरान अभिभावको व बच्चों में सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने के प्रति उत्साह देखा गया। इस अभियान मे कई बच्चो का नामांकन विद्यालय मे किया गया।
नामांकन अभियान में राज्य संदर्भ समूह सदस्य डा कुंवर भगत सिंह संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश के साथ प्रधानाध्यापक लालजी राम शिक्षक दयाराम अनिल सिंह, रिनू मौर्या शमा परवीन आदि लोगों ने गाव में भ्रमण कर नामांकन अभियान मे सहयोग दिया।