गायत्री परिवार ने चौबीस नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ

धनबाद
भगत सिंह चिल्ड्रेन पार्क, भौंरा धनबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने चौबीस नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा तथा विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक श्री परमेश्वर साव भाई ने मुख्य अतिथि ई०जे०एरीया के श्री एस०एस०दास, गणमान्य शिव कुमार जी,काली सेन जी को एवं र्कमठ परिजनों को तिलक-चंदन लगाकर व मंत्र चादर से सम्मानित किया। मुख्य तौर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री विभूति शरण सिंह बस्ताकोला, मुख्य ट्रस्टी श्री शशिभूषण गुप्ता सिंदरी, सत्यनारायण यादव, प्रयाग जी, दुलारी पाठक, मीरा सिंह एवं सभी कार्यकर्ता भाई-बहनों का सहयोग सराहनीय रहा। पावन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति से भक्तिरस की धारा बह चली। 2500 दीपकों को प्रज्वलित कर विराट दीप यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 56 भाई-बहनों ने दीक्षा संस्कार ग्रहण किया साथ ही पूरे उत्साह से परिजनों ने अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार एवं विवाह संस्कार कराकर भारतीय संस्कृति को पोषित करने का संकल्प लिया। दीप यज्ञ के समापन के साथ ही चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भी समापन हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks