
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा भगवानबुद्ध की मूर्ति चोरी करने वाली एक अभियुक्ता चोरी की गई मूर्ति सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलेसर क्षेत्र से ताला तोडकर भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति की गर्दन काटकर चुरा लेने के सम्बन्ध में थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2023 धारा 457/380 भादंवि से संबंधित एक अभियुक्ता पत्नी मुकेश निवासी मौहल्ला अकबरपुर हवेली थाना जलेसर एटा को गिरफ्तार कर कब्जे से ज्ञान रत्न भगवान बुद्ध का चेहरा व सिर के कटे हुये 12 टुकडे बरामद किये गये। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरमादगी-
- चोरी किए हुए भगवान बुद्ध की मूर्ति के सिर के कटे हुए 12 टुकडे व एक चेहरा मूर्ति का
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-
- एक अभियुक्त पत्नी मुकेश निवासी मौहल्ला अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 जगदीश चन्द्र
- व0उ0नि0 श्री रामकेश राजपूत
- है0का0 धर्मेन्द्र सिंह
- है0का0 दीपेन्द्र सिंह
- का0 गजेन्द्र सिंह
- का0 भानचन्द
- म0का0 बबली