फर्जी स्टीकर लगी हुई 02 कार संदिग्ध कार आसपास खडी पकड़ी

अलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त के दौरान थाना क्वार्सी क्षेत्रान्तर्गत रामघाट रोड पर (विधायक का सचिवालय का पास) के फर्जी स्टीकर लगी हुई 02 कार संदिग्ध कार आसपास खडी दिखाई पड़ी, जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी तृतीय श्री अशोक कुमार सिंह व यातायात पुलिस को जाँचकर आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए गये, जाँच के दौरान पाया गया कि दोनों गाड़ियों पर विधानसभा के एक ही क्र0सं0 के फर्जी स्टीकर लगे हुए थे ।_

▪️ जिसके संबंध में थाना क्वार्सी पर मु0अ0सं0 334/23 धारा419/420/471/468 भादवि में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
रिद्धिम गुप्ता पुत्र मनीष कुमार गुप्ता निवासी रमेश विहार कालोनी के पास गंगा रेजीडेंसी मकान नं0 104 थाना क्वार्सी, अलीगढ़

जब्त कार का विवरणः-

  1. स्विफ्ट कार नं0 UP 16 AQ 2942 (विधायक का सचिवालय का पास)
  2. स्विफ्ट कार नं0 UP 81 AR 8895 (विधायक का सचिवालय का पास)

▪️ एसएसपी महोदय द्वारा आमजन को हिदायत दी है कि कोई भी अपने वाहनों पर इस प्रकार के फर्जी स्टीकर न लगाएं, अन्यथा धारा 420 आईपी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा ।

▪️ समस्त अधीनस्थों को नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभावी रूप से पालन कराने हेतु वृहद स्तर पर विशेष चेंकिग अभियान चलाकर संदिग्धों/फर्जी स्टीकर/ यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए गये हैं ।

▪️ यह विशेष अभियान जनपद में समस्त थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है । जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में काली फिल्म/ बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks