
एटा ~ थाना पिलुआ में दाखिल माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्ङेय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी तथा थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में दिनांक 29.04.2023 को अपर उपजिला मजिस्ट्रेट एटा, क्षेत्राधिकारी सदर एंवम थानाध्यक्ष की मौजूदगी में थाना परिसर में खडे वाहनों की नीलामी की जायेगी। जिनका विवरण निम्नवत है।–
- ट्रक 03
- ट्रैक्टर-01
- केन्टर-01
- कार-9
- मोटर साइकिल-19
कुल वाहन संख्या—33अतः सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि आयोजित होने वाली नीलामी में अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त निर्धारित तिथि पर थाना पिलुआ एटा पहुंचकर नीलामी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।