मिठाई न खिला पाने पर पीटा मां-पत्नी के सामने जान दी,

मिठाई न खिला पाने पर पीटा मां-पत्नी के सामने जान दी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज (एटा), । गेहूं की गहाई कराने के बाद मिठाई मांगी। रुपये न होने पर अगले दिन मिठाई खिलाने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। इससे आहत युवक ने पत्नी और मां के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली अलीगंज के गांव मिहुता निवासी मोरकली ने दर्ज करायी रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को बेटा राजू (22) साथी टिंकू, धीर सिंह, श्यामबाबू, विमल, भूरे संग मिलकर गेंहू को थ्रेसर से निकलवाने गया था। इसी दौरान आरोपी टिंकू निवासी मिहुता ने राजू से सोनपपड़ी खिलाने को कहा। उसने कहा कि एक दिन पहले मैंने खिलवाई थी अब राजू तुम्हारी बारी है। राजू ने रुपये न होने की बात कही। इसी बात पर आरोपी टिंकू, भाई कन्हैया पिता अमरदयाल ने राजू की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत होकर राजू खेत से भाग गया। पत्नी जूली और मां ने भी पीछा किया। राजू पेड़ पर चढ़ गया और पेड़ पर चढ़कर बनियान से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks