दिव्यांग इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर बाद, अस्थि रोग चिकित्सक पहुंचे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। सीएमओ कार्यालय के हर सुबह से दोपहर तक चिकित्सकों के आने का दिव्यांग इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर में अस्थि रोग चिकित्सक पहुंचे, जिनको सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी ने जल्दी पहुंचने के निर्देश दिए। उसके बाद दिव्यांग बोर्ड ने सोमवार को 14 प्रमाण पत्र जारी किये हैं।
दिव्यांग बोर्ड अध्यक्ष एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार को दिव्यांगों ने 39 आवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें हडडी के 23, फिजीशियन के पांच, ईएनटी के सात और आंखों के चार आवेदन पत्र आए, जिसमें से हडडी के आठ, ईएनटी के दो, फिजीशियन का एक और आंख वाले चार प्रमाण पत्र बनाए गए है। इसे अलावा छह आवेदन पत्र खामियां मिलने निरस्त किए गए हैं। जबकि 19 दिव्यांगों को मानसिक जांच, नेत्र, ईएनटी जांच को बाहर रेफर किया गया है। दिव्यांग बोर्ड के समय पहुंचे सीएमओ ने दिव्यांगों से जानकारी की। दिव्यांगों ने सीएमओ को बताया कि तीन से चार बार आने के बाद भी उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिस पर सीमएओ ने हड्डी चिकित्सक से जल्दी आने को कहा। साथ ही बोर्ड अध्यक्ष एवं एसीएमओ से कईबार आने वाले दिव्यांगों के प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
दिव्यांगों को पेयजल के लिए लगेगा वॉटर कूलर दिव्यांगों से मिलने पहुंचे सीएमओ ने पेयजल व्यवस्था के लिए वॉटर कूलर जल्द लगवाने के निर्देश दिए हैं।