
एटा ! स्थानीय निकाय निर्वाचन के नामाकंन के आज सोमवार को अंतिम दिन होने के चलते भाजपा एवं बसपा के उम्मीदवारो सहित सभासद पद के भी उम्मीदवारों ने जबर्दस्त नामाकंन किऐ ! एटा पालिकाध्यक्ष पद के लिऐ लाव लश्कर के साथ जहां भाजपा उम्मीदवार श्रीमती सुधा गुप्ता पत्नी पकंज गुप्ता एड. पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा तथा बसपा उम्मीदवार के तौर पर श्रीमती पूजा वार्षेण्य पत्नी प्रशांत गुप्ता पी.जी. ने एटा कलेक्ट्रेट पर आर.ओ. के समक्ष नामाकंन किया तो वहीं अलीगंज पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार श्रीमती सुनीता गुप्ता पत्नी स्व. संदीप गुप्ता साडी संसार तथा जैथरा नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिऐ पूर्व चेयरमैन बिजेन्द्र सिहं चौहान ने नामाकंन दाखिल कर चुनावी बिगुल फूंका है ! इस अवसर पर विधायक सत्यपाल सिहं राठौर , विपिन वर्मा डेविड , वीरेन्द्र सिहं लोधी, डा. अशोक रत्न शाक्य , सुजीत गुप्ता आदि अनेको भाजपाई मौजूद रहे !