राजेश कुमार शास्त्री
समीक्षा गोष्ठी कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

सिद्धार्थनगर । नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने समीक्षा गोष्ठी कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश । अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में स्थित सभागार कक्ष में नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत समीक्षा गोष्ठी की गयी । नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अब तक अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने, लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये जाने, वाहनों के अधिग्रहण के नोटिस की तामिला, मतगणना स्थलों के भौतिक सत्यापन व बाहर से आने वाले फोर्स के रूकने के स्थानों पर सुविधाओं आदि पर चर्चा किया गया तथा कमियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चुनाव सेल प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।