नकली सोना बेचने आए दो ठगों को सराफा कारोबारियों ने पकड़ लिया,पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,राजा का रामपुर, । होलमार्क लगाकर नकली सोना बेचने आए दो ठगों को सराफा कारोबारियों ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से लाखों का नकली सोना बरामद हुआ है। इससे पहले पीड़ित ठगी का शिकार हो चुके है। फिर से पीड़ित सराफ को नकली सोना बेचने आए थे। मामले की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला माल्यान निवासी किशन मिश्रा ने बताया कि मढ़िया चौराहा पर किशन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को अखिलेश यादव निवासी नगला मोहन व साथी गौरव निवासी रतनपुर थाना पटियाली कासगंज नकली सोना बेचने आए।
पीड़ित ने साथी सराफ निर्भय वर्मा, संजीव मिश्रा, अंजीव वर्मा, उमाशंकर को बुलाया और जेवरात चेक कराए। जेवरात नकली पाए गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सौंप दिया है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी यह दो लोग चार अंगूठी सोने की बताकर 55 हजार रुपये में बेचकर गए थे। भीड़ होने के कारण उस समय चेक नहीं कर पाए थे। बाद में चेक करने पर अंगूठी नकली होने की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि जेवरात पर होलमार्क के निशान लगे हुए थे। इसके चलते नकली-असली का अंदाजा नहीं लग पा रहा था। पीड़ित की तहरीर राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
व्यापारियों के साथ पूर्व में इस तरह की घटना हो चुकी हैं। 70 प्रतिशत व्यापारियों के साथ ठगी के मामले हुए है। इसमें व्यापारियों ने करीब 20 से 25 लाख रुपये गंवा चुके हैं। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई कर पूरे गिरोह को पकड़ा जाए।
- संजीव मिश्रा अध्यक्ष,
सराफा एसोसिएशन राजा का रामपुर
राजा का रामपुर, हिन्दुस्तान