जिले में शनिवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं निकला

जिले में शनिवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं निकला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । 15 दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमित निकलने को ब्रेक लगा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कोई भी संक्रमित नहीं निकला है। उसके बाद भी जिले में 21 सक्रिय केस है। एक पखवाड़े में जिले में 50 कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं निकला है। इस तरह पंद्रह दिन बाद जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण को ब्रेक लग सका है। एक पखवाड़े से जिले में लगातार कोरोना वायरस संक्रमित निकल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में आठ अप्रैल से कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई है, जिसके बाद से लगातार 12 दिन में जिले में निकले 46 कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं, जिसमें आठ अप्रैल को दो, नौ अप्रैल को में एक, 10 में तीन, 11 में नौ, 12 में छह, 13 में तीन, 14 में तीन, 15 में दो, 16 में तीन, 17 में दो, 18 में नौ, 19 में एक और 20 में दो, 21 को चार कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। पखवाड़ेभर में निकले कोरोना संक्रमितों में से आधे अधिक ठीक हो चुके हैं। उसके बाद भी वर्तमान में 21 सक्रिय केस होम आइसोलेशन में चल रहे हैं।

सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि जिले में शनिवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं निकला है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks