खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खंडहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । बाजार जाने की कहकर निकले युवक का शव घर के पीछे खंडहर में पड़ा मिला। भैंस बांधने गए अन्य युवक ने खंडहर में शव पड़ा देखा और मृतक के घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।

कोतवाली अलीगंज के गांव हृदेयपुर निवासी सिकंदर (20) पुत्र रामनरेश उर्फ पप्पू शुक्रवार को घर से दो हजार रुपये लेकर बाजार गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। घरवालों को चिंता हुई और सिकंदर को तलाश किया।

उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह पशुपालक भैंस बांधने के लिए खंडहर में पहुंचे तो सिकंदर का शव पड़ा मिला। घरवालों को सूचना दी।

जानकारी पर एसएचओ प्रेमपाल सिंह, सीओ सुधांशु शेखर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मां रूपा देवी ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। अलीगंज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

21 मई को है बहन की शादी, चल रही थी तैयारी

अलीगंज। घरवालों ने बताया कि 21 मई को बहन की शादी है। बहन की शादी जलेसर में तय हुई है। इसे लेकर तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्ड छपवाने के लिए वह अलीगंज गया था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सभी जगह तलाश किया, खंडहर में नहीं देखा था

अलीगंज। घरवालों ने पूरे गांव में सिकंदर को तलाश किया और अलीगंज में भी तलाश करने पहुंचे। घरवालों का ध्यान खंडहर पड़े मकान पर नहीं गया। पूरे परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर पर थी।

युवक का घर के पीछे संदिग्ध हालात में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। घरवालों ने भी किसी से रंजिश से इनकार किया है।

सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks