दो अभियुक्तों को गांव वालों के सहयोग से किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, धोखाधड़ी कर नकली आभूषण बेचने वाले दो अभियुक्तों को गांव वालों के सहयोग से किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों को प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा गांव वालों के सहयोग से दिनांक 22-04-2023 को 02 चूड़ी, 02 अंगूठी मर्दानी, 01 अंगूठी जनानी, 01 पैंडल समस्त पीली धातु नकली सहित अखलेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जनपद कासगंज व गौरव पुत्र राजवीर निवासी रतनपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है‌। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर मुअसं0– 44/2023 धारा 417/420 भादवि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. अखलेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला मोहन थाना पटियाली जनपद कासगंज
  2. गौरव पुत्र राजवीर निवासी रतनपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज।

बरामदगी–
1– 02 चूड़ी,
2– 02 अंगूठी मर्दानी,
3– 01 अंगूठी जनानी,
4– 01 पैंडल
समस्त पीली धातु नकली

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks