
एटा,एस्ट्रोलाजी आल डायमेंशनल रिसर्च इन्सटीट्यूट (आदरी)के तत्वावधान में हिन्दू मिताक्षरा ,सनातन परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया दिनांक23-4-2023दिन रविवार को उदिता तिथि में शस्त्र एवं शास्त्र के साधक भागवान परशुराम की गत वर्षों की भांति पंचोपचार विधि से पूजन कर आदरी परिवार ने सकल विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।इस अवसर पर राजबहादुर उपाध्याय ने आज भी जीवित माने जाने वाले भगवान विष्णु के अवतार अक्षय परसुराम के जीवन वृत्तांत सुनाया।
आदरी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने सभी राजनीतिक पूर्वाग्रहों को त्यागकर हिन्दू सनातन शस्त्र एवं शास्त्र का पालन करने का आवाहन किया।विचार्णीय है कि विदेशी नागरिक हमारे पूजन सिध्दान्तों पर शोध कार्य करके नोबल पुरस्कार पा रहे हैं हम उनके विश्वास अन्धविश्वास पर चर्चा कर रहे हैं।इस अवसर पर राममूर्ति, किरन ,विधि, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे