
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस के ऊपर पलटा ट्रक, छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल
उत्तर प्रदेश के लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर अयोध्या में ) रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बूथ नंबर 4 पर एक ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. घायलों में 10 की हालत अति गंभीर बनी हुई है.जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने हादसे में छह लोगों के मारे जाने की बात कही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है, सीएमओ ने ट्वीट कर यह बात कही. सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने और उनका सभी इलाज करने के निर्देश दिए हैं।