अपने पास से चाकू निकाला और पिता के सीने में घोंप दिया

अपने पास से चाकू निकाला और पिता के सीने में घोंप दिया

अलीगढ़, । अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर गुरुवार देर रात एटा के एक युवक ने अपने पिता की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसने पानीपत (हरियाणा) में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका का विरोध करने और प्रेमिका के पति को फंसाने के इरादे से कत्ल किया है। मृतक की पत्नी ने हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।

महेंद्र प्रताप यादव (55) पुत्र नेता कृपाल सिंह निवासी पुराहार, अलीगंज, एटा चार दिन पहले अपने बेटे जोनी के बुलावे पर पानीपत (हरियाणा) गए थे। जोनी पानीपत में कई वर्षों से मजदूरी करता है। गुरुवार रात को जोनी के साथ महेंद्र यादव ऊंचाहार एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन आए। यहां से उनको बस से एटा जाना था। मगर, जोनी ने प्लेटफार्म नंबर सात पर नई बिल्डिंग में बने शौचालय के पास ले जाकर पिता को रेटोक्स (चूहे मारने की दवा) मिलाकर शराब पिलाई। इससे महेंद्र अचेत हो गए। इसके बाद पूर्व योजना के अनुसार उसने अपने पास से चाकू निकाला और पिता के सीने में घोंप दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने को खुद जीआरपी थाने पहुंचा और कुछ लोगों द्वारा हत्या करने की सूचना देने लगा। उसके कपड़ों, जूतों, नाखूनों के भीतर लगे खून के धब्बों से पुलिस ने उस पर संदिग्धता जाहिर की। देर शाम तक चली पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पानीपत की एक शादीशुदा महिला, जिसके तीन बच्चे हैं उससे प्रेम संबंध हैं। छह माह पहले महिला उसके साथ रहने लगी थी, लेकिन बाद में पति के पास लौट गई। अब वह वापस नहीं आ रही। पिता को मंगलवार को पानीपत उसी सिलसिले में पंचायत को बुलाया था। वहां पिता ने महिला का पीछा छोड़ने को कहा। इधर, महिला के पति व परिवार वालों से बहसबाजी भी हुई थी। उसने पिता को मारकर उनकी हत्या का इल्जाम महिला के पति व परिवार वालों के सिर डालकर उनको रास्ते से हटाने के प्लान के तहत वारदात की। मृतक की पत्नी मिथलेश ने जीआरपी अलीगढ़ थाने में केस दर्ज कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks