एसडीओ-जेई पर मकान का ताला तोड़ने का आरोप

एसडीओ-जेई पर मकान का ताला तोड़ने का आरोप

एटा,अलीगंज, । शुक्रवार को कस्बा के व्यक्ति ने विद्युत वितरण निगम के एसडीओ और जेई पर बिजली चेकिंग के नाम पर बंद मकान का ताला तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों बिजली कर्मियों के खिलाफ कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी है।

शुक्रवार को अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा मकान पिछले दो वर्ष से बंद पड़ा है। घर के नीचे छप्पन भोग नामक रेस्टोरेन्ट संचालित है। आरोप है कि गुरुवार रात दस बजे एसडीओ सोनू कुमार एवं जेई अर्जुन सिंह, सुखवीर सिंह अन्य लोगों के साथ बगैर सूचना दिए बन्द मकान का ताला तोड़ दिया और मकान में घुस गए। सूचना मिलने पर घर पर जाकर देखा तो घर के अंदर रखी अलमारी में से सामान एवं कपड़े जमीन पर पड़े हुए मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो जाने के बाद से वह अपने बड़े भाई के साथ रह रहे हैं। पीड़ित ने व्यापार मंडल के पदाधिकारी विनोद आर्य, राकेश स्वर्णकार, प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, बूटन, मनोज गुप्ता, पिंटू, अजय गुप्ता आदि के साथ कोतवाली अलीगंज में बिजली कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई।

हमने या हमारी टीम ने किसी के मकान का ताला नहीं तोड़ा है, छप्पन भोग वालों का मकान का ताला खुला था। शिकायत पर जांच करने पहुँचे थे। सीसीवीटी की फुटेज देखी जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

-सोनू कुमार, एसडीओ, विद्युत वितरण निगम, अलीगंज

ताला तोड़ने के मामले में पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कराने से पहले मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-प्रेमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी, अलीगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks