
#एटा…
बीएसए सहित विभागीय टीम ने जलेसर, अवागढ़ के स्कूलों में की छापामार कार्यवाही
प्रधानाध्यापक निलंबित, 26 मिले अनुपस्थित
◼️स्कूल से गायब मिले 5 प्रधानाध्यापक,10 सहायक अध्यापक,9 शिक्षामित्र
◼️शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभाग की आधा दर्जन टीमों ने विकासखंड जलेसर तथा अवागढ़ के 33 स्कूलों का निरीक्षण किया।
◼️जलेसर में लगातार गायब रहने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।
◼️निरीक्षण में 26 प्रधानाध्यापक शिक्षक तथा शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए।
◼️प्राथमिक विद्यालय नगला श्रीकृष्ण बंद मिला।
◼️सभी का अनुपस्थिति तिथि का 1 दिन का वेतन मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं।
◼️जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने जलेसर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बम्बी के निरीक्षण के दौरान पाया थी यहां नियुक्त प्रधानाध्यापक 20 अप्रैल से अनुपस्थित थे।
◼️सीमावर्ती स्कूल होने के कारण जब कभी स्कूल आते तथा विद्यालय में एमडीएम व अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से अनियमित पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक फैसल सलीम को निलंबित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय नगला श्री कृष्ण बंद पाया गया।
◼️निरीक्षण में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संजय मिश्रा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा वागीश विक्रम, जिला समन्वयक सामुदायिक अरुण शर्मा भी शामिल रहे।