तमंचा व 12 जिंदा कारतूस (मय पेटी) सहित गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त एक अवैध‌ तमंचा व 12 जिंदा कारतूस (मय पेटी) सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.04.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला कंचन मोड़ निधौली रोड थाना कोतवाली देहात एटा से एक अभियुक्त गिर्राज पुत्र श्री लाल सिंह निवासी नगला कंचन थाना कोतवाली देहात एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 12 जिन्दा कारतूस मय पेटी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. गिर्राज पुत्र श्री लाल सिंह निवासी नगला कंचन थाना कोतवाली देहात जिला एटा

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर व 12 जिन्दा कारतूस मय पेटी।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-

  1. प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार (चौकी प्रभारी लिप्टन)
  3. है0का0 लोकेन्द्र सिंह
  4. का0 दीपक कुमार
  5. का0 विष्णु कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks