गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस ने थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 61/2023 धारा 323, 504, 506, 304 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी लालपुर देहामाफी थाना मारहरा जनपद एटा को अभियुक्त के ग्राम लालपुर देहामाफी से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है‌।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. सुधीर कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी लालपुर देहामाफी थाना मारहरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव
  2. का0 हरिओम
  3. का0 अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks