नारी सशक्तिकरण में योगदान के लिए वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में बाबा साहब द्वारा भारत में सामाजिक आर्थिक राजनीतिक विकास नारी सशक्तिकरण में योगदान के लिए वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न।

वाराणसी आज दिनांक 20/04/ 2023 को संविधान निर्माता भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132वें जन्मदिन के उपलक्ष में बाबा साहब द्वारा भारत में सामाजिक आर्थिक राजनीतिक विकास नारी सशक्तिकरण में योगदान विषय पर राज्य कर भवन चेतगंज वाराणसी में वैचारिक संगोष्ठी प्रिंस कुमार अपर आयुक्त ग्रेड 01 राज्य कर वाराणसी जोन प्रथम द्वितीय वाराणसी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें बाबा साहब द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में उक्त विषयों पर उनके द्वारा दिए गए योगदान के संबंध में निम्न वक्ता गणों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।
वक्ता के क्रम में अरविंद कुमार दोहरे संयुक्त आयुक्त सर्वेश आर्य संयुक्त आयुक्त अमरेश त्रिपाठी संयुक्त आयुक्त आरके कुरील उपायुक्त रणंजय यादव सहायक आयुक्त मनोज कुमार मिश्र सहायक आयुक्त श्रीमती शांति रस्तोगी राज्य कर अधिकारी श्रीमती मधु वर्मा वरिष्ठ लेखा परीक्षक रमेश कुमार प्रधान सहायक आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए सभा का संचालन जय प्रकाश भारती प्रशासनिक अधिकारी एवं रामदयाल द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks