सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलानुशासक एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति की अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अमिता सिंह द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 20/04 /2023 को 12:00 बजे सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में प्रेस वार्ता का आयोजन कुलानुशासक एवं महिला यौन उत्पीड़़न प्रतिषेध समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर अमिता सिंह द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि कुलानुशासक मंडल एवं महिला यौन उत्पीड़़न प्रतिषेध समिति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा 22-04-2023 से 21-06-2023 तक ग्रीष्मकालीन महिला योग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काशी की समस्त माताएं बहनें बेटियां आदि आमंत्रित हैं। इस शिविर के अंतर्गत दो माह तक प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा निशुल्क योग कराया जाएगा। जिन्हें प्रमाण पत्र चाहिए उन्हें ₹200 शुल्क देय होगा।
शिविर का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रोफेसर आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रातः 8:30 बजे जिमनेजियम हाॅल क्रीड़ा परिषद् में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की माननीय कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रथम महिला महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी श्रीमती देवसुता त्यागी एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध कमिश्नरेट वाराणसी ममता रानी होंगी। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से काशी विद्यापीठ की बहनें अपनी काशी की समस्त बहनों के साथ काशी के सांसद जो कि देश के प्रधानमंत्री भी हैं, माननीय नरेंद्र मोदी जी को अपने घर सादर आमंत्रित कर रही हैं। साथ ही वे चाहतीं हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर अपने सांसद भाई के साथ योग करके इस शिविर का समापन हो।
प्रेस वार्ता में कुलसचिव हरीश चंद वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा जनसंपर्क अधिकारी डॉ नवरत्न सिंह कुलानुशासक मंडल महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति के समस्त सदस्य एवं वाराणसी जनपद के समस्त मीडिया बंधु उपस्थित रहे।